
भारतीय जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने OTT की दुनिया में कमाल कर दिया है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने Netflix के Global Top 10 Non-English Films Chart में नंबर 1 स्थान हासिल किया है — और सबसे दिलचस्प बात ये है कि फिल्म भारत और पाकिस्तान दोनों में नंबर 1 ट्रेंड कर रही है।
🌍 Global Performance
Netflix के Tudum Weekly Chart (26 जनवरी–1 फरवरी) के अनुसार,
- फिल्म को 7.6 मिलियन व्यूज़ मिले
- Global Non-English Films में #1 रैंक
- India और Pakistan दोनों में Movies Top 10 में #1 पोजीशन
दक्षिण एशिया के अन्य देशों — बांग्लादेश और श्रीलंका — में भी फिल्म टॉप या टॉप के करीब बनी हुई है।
🎬 क्यों खास है पाकिस्तान में सफलता ?
कई सालों से भारतीय फिल्मों की पाकिस्तान में थिएट्रिकल रिलीज़ बंद है, खासकर दोनों देशों के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के कारण। ऐसे में पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर बनी एक भारतीय जासूसी फिल्म का वहां OTT पर नंबर 1 बनना अपने आप में बड़ी बात है।
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने वो दीवार तोड़ दी, जो सिनेमाघर नहीं तोड़ पाए।
🎭 फिल्म की कहानी
फिल्म दो भागों में है।
भाग एक भारतीय अंडरकवर एजेंट (रणवीर सिंह) की कहानी दिखाता है, जो कराची के क्रिमिनल और पॉलिटिकल अंडरवर्ल्ड में घुसपैठ करता है।
दूसरा भाग “धुरंधर: द रिवेंज” 19 मार्च को थिएट्रिकल रिलीज़ होगा, जिसमें किरदार की बैकस्टोरी और आगे की कहानी दिखाई जाएगी।
👥 स्टार कास्ट
- रणवीर सिंह
- अक्षय खन्ना (विलेन)
- संजय दत्त
- आर. माधवन
- अर्जुन रामपाल
- सारा अर्जुन
- राकेश बेदी
- मानव गोहिल
- दानिश पंडोर
- सौम्या टंडन
- गौरव गेरा
- नवीन कौशिक
निर्देशन: आदित्य धर
निर्माता: Jio Studios और B62 Studios
💰 बॉक्स ऑफिस धमाका
पहला भाग भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुका है।
- भारत में कमाई: $116 मिलियन
- अंतरराष्ट्रीय कमाई: $32 मिलियन