
एक हालिया इंटरव्यू में ज़ाकिर खान ने बताया कि सालों तक लगातार काम, ट्रैवल और नींद की कमी ने उनके शरीर पर गहरा असर डाला है। कई बार वह सिर्फ दो घंटे की नींद लेकर अलग-अलग शहरों में शो और लोगों से मिलने निकल जाते थे।
ज़ाकिर ने यह भी खुलासा किया कि उनके परिवार में कुछ आनुवंशिक बीमारियों का इतिहास रहा है, जो एक उम्र के बाद सामने आती हैं। ऐसे में अब उन्हें अपनी लाइफस्टाइल बदलने और खुद पर ध्यान देने की जरूरत महसूस हुई।
उन्होंने कहा कि परिवार में पहली बार बड़ी सफलता पाने की वजह से उन पर सिर्फ खुद की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी भी है। इसी सोच के चलते उन्होंने करीब एक दशक तक अपने स्वास्थ्य से समझौता किया, जिसका असर अब दिखने लगा है।
स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ज़ाकिर खान ने कुछ समय के लिए कॉमेडी से ब्रेक लेने का फैसला किया है। यह फैसला उन्होंने किसी क्रिएटिव कारण से नहीं, बल्कि अपनी सेहत को प्राथमिकता देने के लिए लिया है।
ज़ाकिर खान का यह फैसला उनके फैंस के लिए भावुक जरूर है, लेकिन यह एक जरूरी और समझदारी भरा कदम भी माना जा रहा है।
Nice