बॉलीवुड में इस वक्त अगर किसी फिल्म का जलवा सबसे ज्यादा दिख रहा है, तो वो है Dhurandhar 2। Ranveer Singh की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त होते जा रहे हैं।
रिलीज के 7वें दिन भी फिल्म की रफ्तार जरा भी धीमी नहीं हुई। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन करीब 47.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 744 करोड़ से ज्यादा हो चुका है।
पहले हफ्ते में ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई
धुरंधर 2’ ने ओपनिंग से ही जबरदस्त शुरुआत की थी।
- पेड प्रीव्यू: 43 करोड़
- ओपनिंग डे: 102.55 करोड़
- तीसरे-चौथे दिन 100+ करोड़ का धमाका

‘छावा’ समेत कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिनमें Chhaava भी शामिल है।
इसके अलावा Gadar 2, Pathaan और Animal जैसी सुपरहिट फिल्मों के रिकॉर्ड भी टूट चुके हैं।
फिल्म की खास बात
धुरंधर 2’ एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है, जिसे Aditya Dhar ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में R. Madhavan, Sanjay Dutt और Arjun Rampal जैसे स्टार्स भी नजर आ रहे हैं।
क्या बनेगी सबसे बड़ी फिल्म ?
इतनी तेज रफ्तार से कलेक्शन को देखते हुए साफ है कि ‘धुरंधर 2’ जल्द ही हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह अपने पहले पार्ट के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है।
‘धुरंधर 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस की असली “किंग” बन चुकी है और हर दिन नया इतिहास लिख रही है।