इंडियाज गोट लेटेंट विवाद के 14 महीने बाद समय रैना ने धमाकेदार कमबैक किया। स्टील अलाइव वीडियो में समय रैना ने महीनों की भड़ास निकाली । उन्होंने एक्टर , कॉमेडियन, और यूट्यूबर सभी पर तंज कसा। समय रैना ने मुकेश खन्ना पर कटाक्ष करते हुए कई सारी बातें बोली । अब टीवी के शक्तिमान ने भी उन पर पलटवार किया है ।
कॉमेडियन – यूट्यूबर समय रैना के कमेंट के बाद मुकेश खन्ना ने इंस्टा पोस्ट शेयर की है । उन्होने समय के लिए लिखा कि समय रैना तू गद्दे पर बैठने के लायक है वो भी मुंह काला करके । उन्होंने कैप्शन में लिखा कि कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है उसे लाख शीशियों में रखो , बाहर निकलो फिर भी टेढ़ी की टेढ़ी , समय रैना एक दुम है कितना भी मारो सीधा करो वो वापस टेढ़ी हो जाती है क्योंकि वो सीधा साधा प्राणी नहीं है वो रोस्टेड प्राणी है ।
उन्होंने आगे लिखा कि गंदगी की आग में जलाया हुआ पकाया हुआ पूरे देश ने लताड़ा , मारा , फिर आ गया बेशर्मी की तरह मार खाने। अब एक चीज बाकी है । उसका मुंह काला करके गद्दे पर बैठा कर देश के शहरों में , गलियों में उसकी परेड करनी चाहिए । जहां बच्चे उसका अंडे, टमाटर मारे. क्यों कि उसने उनके सुपर हीरो का अपमान किया है ।

क्या है मामला?
इंडियाज गोट लेटेंट विवाद के वक्त सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना तमाम लोगों ने समय को घेरा था उन्होंने कहा था कि समय देश के युवाओं को बिगड़ रहे है । जब समय ने कमबैक किया तो इन सारे लोगों को आड़े हाथ लिया । समय ने शक्तिमान पर तंज कसते हुए कहा कि उस वक्त अब आ गए थे शक्तिमान आ गया था , शक्तिमान? अब शक्तिमान से भला कौन लड़ेगा ? सॉरी शक्तिमान. वो कहा रहा था – ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर होगा . में नहीं जनता अपने कितना शक्तिमान देखा . तब न्यूज आती थी कोई बच्चा शक्तिमान देखकर खुद गया . तूने बच्चे मरे है भाई ,तू क्या बोल रहा है मुझे .