नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में मोदी सरकार ने ऐसा दाव चला है जिसने दलों की दीवार को भी। काफी हद तक तोड़ दिया है । खासतौर पर विपक्षी दलों से महिला नेताओं ने सरकार के इस कदम का खुलकर समर्थन किया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने जहां इस अधिनियम को ऐतिहासिक बताया है , वही बसपा प्रमुख मायावती ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है ।
हालांकि बसपा प्रमुख ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को दिए जा रहे 33 प्रतिशत आरक्षण में sc, st और obc महिलाओं का अलग से कोटा रखने की मांग भी की है।
विशेष सत्र में लाया जाएगा विधेयक
गुरुवार से शुरू हुए संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक और परिसीमन विधेयक लाया जा रहा है।
इसमें परिसीमन पर सवाल उठाते हुए विपक्ष ने संयुक्त रूप से सरकार के विरोध की रणनीति बनाई है लेकिन उल्लेखनीय हैं कि महिला8को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करनेके लिए जा रहे इस संशोधन विधेयक ने विपक्ष की भी महिला नेताओं को सरकार के समर्थन में खड़ा कर दिया है।
प्रतिभा पाटेल ने किया सरकार के निर्णय का स्वागत
कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान ही देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सरकार के इस निर्णय का समर्थन और स्वागत किया हैं।
उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक बताया साथ ही लिखा यह संविधान संशोधन ऐसा परिवर्तनकारी कदम है , जो देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करेगा और विद्याईयी संस्थाओं में महिलाओ का मजबूत प्रतिनिधित्व ब भागीदारी सुनिश्चित करेग।
उन्होंने कहा कि पहली महिला राष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने हमेशा इस बात की पैरोकारी की है कि महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण तभी हो सकता है , जब उन्हें राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों में समान अवसर दिए जाए ।उन्होंने विश्वास जताया है कि यह प्रगतिशील पहल असंख्य महिलाओं, खास कर ग्रामीण और वांछित वर्ग की महिलाओं में नेतृत्व भूमिका और राष्ट्र निर्णय में सहभागिता के प्रति आकांक्षाओं को जागृत करेगी
।

मायाबती ने विधायक का किया समर्थन
इसी तरह बसपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से ही महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण की समर्थक रही है । लेकिन वह 33 प्रतिशत का भी स्वागत करती है । इस निर्णय को देरी से लिया गया निर्णय बताते हुए कहा कि इसके बाबजूद वह इसका स्वागत करती है।
हालांकि साथ में मायावती ने 33 प्रतिशत आरक्षण में sc, st,obc महिलाओं का अलग से कोटा तय करने की भी मांग की है ।वही अन्य विपक्षी महिला नेताओं की बात करे तो पूर्व लोकसभा अध्यक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मीरा कुमार सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी के नारी शक्ति 4वंदन सम्मेलन में भी शामिल हुई।
इसी तरह कांग्रेस नेता डॉ. जया ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगा रखी है कि न्यू परिसीमन की प्रतिक्षा किए बिना महिला आरक्षण को जल्द लागू किया जाए।