Reserve Bank of India ने सख्त कदम उठाते हुए Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। RBI के मुताबिक बैंक लगातार नियमों का पालन करने में विफल रहा और उसका संचालन जमाकर्ताओं के हित में नहीं पाया गया।
काफी समय से इस बैंक पर प्रतिबंध लगाए जा रहे थे—नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक, जमा और ट्रांजैक्शन पर लिमिट जैसी पाबंदियां पहले ही लागू थीं। अब लाइसेंस रद्द होने के बाद बैंक कोई नया बैंकिंग काम नहीं कर पाएगा।

हालांकि, मौजूदा ग्राहक अपनी जमा राशि निकाल सकते हैं। RBI ने यह भी साफ किया है कि बैंक को बंद करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
इस बीच Paytm (One 97 Communications) ने कहा है कि इस फैसले का असर उसके बाकी प्लेटफॉर्म पर नहीं पड़ेगा। Paytm ऐप, UPI और अन्य सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
यह फैसला साफ संकेत देता है कि फिनटेक सेक्टर में नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कड़े कदम उठाए जाएंगे।