तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख सी जोसेफ विजय ने आज रविवार (10 मई 2026) को चेन्नई के जवाहरलालनेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली । लगभग 6 दशकों से चले आ रहे डीएमके और एआईडीएमके के बारी-बारी शासन का अब अंत हो गया है ।

उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ के सामने बहुमत साबित करने के लिए कई दिनों तक चले संघर्ष के बाद शपथ ली। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ जी ने शपथ दिलाई।
इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, विजय के माता – पिता , अभिनेत्री तृषा कृष्णन और अन्य लोग इस अवसर का हिस्सा बनने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मौजूद थे । राजपाल ने अभिनेता राजनेता विजय को निर्देश दिया की वे 13 मई को या उससे पहले विधान सभा में विश्वास मत हासिल करे ।
द्रविड़ पार्टियों की विरासत पर विजय ने लगाया विराम
विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु चुनाव में जबरदस्त जीत हसिल की । उन्होंने डीएमके और एआईएडीएमके जैसी पारंपरिक ताकतों को पछाड़ दिया । इन द्रविड़ पार्टियों का राज्य की राजनीति में कई दशकों से दबदबा था । विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर एम के स्टाइलिग की जगह ली है ।