भारत को जल्द ही पहला प्लास्टिक नोट मिल सकता है , रिजर्व बेंक ऑफ इंडिया एक बार फिर से अपने इस सालों पुराने विचार पर आगे बड़ने जा रहा है , अगर ऐसा हुआ तो यह एक बहुत बड़ा बदलाव होगा , मोजूदा समय में आरबीआई की तरफ से कागज के नोट प्रिन्ट किए जाते हैं यह एक खास प्रकार का पेपर होता है , मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिसर्व बैंक ऑफ इंडिया की पिछली दो बोर्ड मीटिंग के दोरान प्लास्टिक नोट्स लाने की चर्चा होई , ये दोनों मीटिंग पटना और मुंबई मे हुई है ।
इससे पहले 2012 मे तत्कालीन सरकार ने पाँच शहरों मे पेलेट प्रोजेक्ट के तोर पर प्लास्टिक नोट लाने की तयारी की थी । लेकिन कुछ तकनीकी चुनोतियों के कारण इस कोशिश को रोकना पडा था । अब एक बार फिर प्लास्टिक के नोट लाने ली चर्चा हो रही है । इसके पीछे दो कारण हो सकते है पहला लागत से जुड़ा हुआ है दूसरा लंबे समय के लिए उपयोग मे रहे । रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही आरबीआई की तरफ से प्लास्टिक नोट के पायलेट प्रोजेक्ट का ऐलान हो सकता है । इस समय दुनिया के करीब 60 देश प्लास्टिक बैंक नोट का इस्तेमाल कर रहे है औस्ट्राइलिया 1998 मे प्लास्टिक नोट शुरू करने वाला दुनिया का पहला देश बना ।

प्लास्टिक नोट की खास बाते
- पालीमार बैंक नोट एक पतली और लचीली प्लास्टिक पर प्रिन्ट होते है ।
- प्लास्टिक होने के बाबजूद यह डेबिट कार्ड की तरह सख्त नहीं होते यह नोट हल्के होते है और इन्हे मोड़ा जा सकता है ।
- यह नोट काफी मजबुत है इन पर गंदगी या नमी का ज्यादा असर नहीं होता ।
- इनमे सुरक्षा के लिए कई आधुनिक फीचर सामील किए जा सकते है ।
- माइक्रो आप्टिक होलोग्राम और खास तरह की स्याही के चलते इनकी नकल करना काफी मुस्किल है ।