अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटन्स को पाँच विकेट से हराकर लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी अपने नाम की । गुजरात ने आरसीबी के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा था , जिसे आरसीबी ने विराट कोहली (75*) के अर्धशतक के दम पर 18 ओवर में ही हासिल कर लिया ।

भले ही अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम गुजरात टाइटन्स का घरेलू मेदान हो , आरसीबी के लिए लगातार दूसरी बार लकी साबित हुआ । पिछले साल भी इसी मेदान पर आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर 18 साल बाद अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।