
संसद के बजट सत्र 2026 के दौरान आज लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। इस सर्वे में देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कई अहम संकेत दिए गए हैं।
आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की GDP ग्रोथ 7.4% रहने का अनुमान है। यह संकेत देता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है।
यह आर्थिक सर्वेक्षण वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किया गया है, जिसकी देखरेख मुख्य आर्थिक सलाहकार ने की। इसमें 2025-26 के दौरान उद्योग, कृषि, सेवा क्षेत्र, निवेश और रोजगार से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है, साथ ही आने वाले वित्त वर्ष की दिशा भी बताई गई है।
बजट सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीडिया संबोधन से हुई। फिलहाल लोकसभा को 1 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, जहां आगामी केंद्रीय बजट 2026 पेश किया जाएगा।
देश की नजर अब इस बात पर टिकी है कि बजट 2026 में सरकार आर्थिक विकास, महंगाई, रोजगार और आम जनता को क्या राहत देने वाली है।