भारत और चीन को नर्क के गड्ढे (hello – Holes) बताने वाली सोशल मिडिया पोस्ट साझा करने के बाद ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है ।
दरअसल , अमेरिका राष्ट्रपति द्वारा साझा किए गए इस नस्लवादी बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने उन पर तीखा तंज कसा है। मुंबई स्थित ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने x सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर महाराष्ट्र की समृद्ध संस्कृतिक और भौगोलिक विरासत को दर्शाने वाला एक वीडियो साझा किया ।
कभी इंडिया आ के देखो
मुंबई स्थित के महावाणिज्य दूतावास ने दावा किया कि राज्य की यात्रा ट्रंप के लिए सांस्कृतिक विशहरण साबित हो सकती है ईरानी दूतावास ने लिखा ” कभी इंडिया आ के देखो , फिर बोलना । हो सकता है किसी को ट्रंप के लिए एकतरफा सांस्कृतिक विश्राम यात्रा बुक कर देना चाहिए़ । इससे शायद बेवजह की बकबास कम हो जाए।
क्या है पूरा मामला ?
उस विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने अमेरिकी राजनीति टिप्पणीकार और रेडियो होस्ट माइकल शैवेज के पॉडकास्ट को दुबारा पोस्ट किया , जिसमें उन्होंने भारत , चीन और अन्य देशों को ” नरक के गड्ढे ” कहा था ।अमेरिका के जन्मजात नागरिक कानून में बदलाब की मांग करते हुए अपने नस्लवादी भाषण में सेवेज ने आरोप लगाया कि इन दोनों देशों एशियाई देशों के लोग अमेरिका में “गर्भावस्था के नौवें महीने में बच्चा पैदा करने ” आते है और कानून उन्हें तुरंत अमरीकी नागरिक बना देता है ।
भारत ने इन टिप्पणी की निंदा करते हुए इन्हें अज्ञानतापूर्ण , अनुचित और अभद्र बताया। विदेश मंत्रालय ने ट्रंप का नाम लिए बिना एक बयान में कहा कि ये टिप्पणियां ” निश्चित रूप से भारत – अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शाता है , जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित है ।”

अज्ञानता , अनुचित और घटिया टिप्पणी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा ” हमने टिप्पणी देखी है , साथ ही अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी किया गया जवाबी बयान भी । ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और घटिया है। ये निश्चित रूप से भारत – अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शाता है। जो लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे है।
भारत एक महान देश
हालांकि , बाद में स्थिति को संभालने के प्रयास में , अमेरिकी दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि ट्रंप का मानना है कि भारत एक महान देश है जिसका नेतृत्व मेरे एक अच्छे मित्र द्वारा शीर्ष पर किया जा रहा है।
pgla ha ye tramp chacha….!