गुजरात निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है राज्य की सभी 15 नगर निगम सीटों के नतीजे अब सामने आ चुके हैं और बीजेपी ने सभी नगर निगमों में जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप कर लिया है ।अहमदाबाद नगर निगम में पार्टी ने 192 में से 158 सीटों पर कब्जा जमा कर शहरी राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है इस जीत के साथ बीजेपी ने साफ संकेत दे दिया है कि गुजरात में उसकी संगठनात्मक ताकत अभी बेहद मजबूत बनी हुई है।

राजकोट में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, यहां की नगर निगम की 72 सीटों में से बीजेपी ने 65 जीत ली जबकि कांग्रेस को सिर्फ 7 सीट से संतोष करना पड़ा आम आदमी पार्टी खाता तक नहीं खोल सकी वही राजकोट जिला पंचायत की 36 सीटों में से बीजेपी ने 34 सीटें जीतकर विपक्ष को लगभग पूरी तरह से किनारे दिया है।
तालुका पंचायत में भी बीजेपी का दबदबा साफ देखने को मिला, धोराजी, जेतपुर, गोंडल, कोटड़ा संघाणी, लोड़ीका , पदधारी, जसदढ़, समेत कई ज्यादातर पंचायत में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की, उपलेटा में मुकाबला बेहद कांटे का रहा और नतीजा ताई पर खत्म हुआ, कुल मिलाकर बीजेपी ने 11 में से 10 तालुका पंचायत में जीत हासिल की, सबसे बड़ी जीत मॉडल गोंडल सिविक बॉडी में देखने को मिली जहां बीजेपी ने सभी 44 सीटों पर कब्जा कर लिया कांग्रेस और आम आदमी पार्टी यहां एक भी सीट नहीं जीत सके पूरे राजकोट जिले में बीजेपी ने 202 में से155 सीटों जीतकर अपनी मजबूत पकड़ और संगठतमक क्षमता का प्रदर्शन किया।