उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुनानगर जोन के करछाना इलाके में एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है , जिसमें 5 लोगों को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई । इस घटना के बाद इलाके में अफरा – तफरी मच गई और मौके पर रेलवे तथा पुलिस प्रशासन की टीम पहुंच गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी और करछना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया ।
पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है । फिलहाल मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है । हादसे को लेकर रेलवे प्रशासन ने प्रेस नोट जारी किया है जिसमें पूरी घटना का विवरण दिया गया है । रेलवे के अनुसार यह घटना 15 अप्रैल 2026 को प्रयागराज मंडल के करछना – भीरपुर खंड के बीच हुईं।
प्रेस नोट के मुताबिक, गाड़ी संख्या 12312 ( डाउन दिशा) के गार्ड और लोको पायलट ने शाम 18:15 बजे किमी संख्या 801/24-22 डाउन मेन लाइन पर एक शव देखा और इसकी सूचना तुरंत दी गई । इसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया और संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई ।
इसी दौरान गाड़ी संख्या 12801(अप दिशा ) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस शाम लगभग 18:47 बजे उसी स्थान से गुजर रही थी , रेलवे के अनुसार इसी दौरान चार व्यक्तियों के ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई । रेलबे प्रशासन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी आवश्यक कदम उठाएं और विधिक पप्रशासनिक कारवाही शुरू कर दी गई है । रेलवे और जीआरपी की टीम मामलों की गहराई से जांच कर रही है।

जीआरपी और रेलवे प्रशासन जांच में जुटा
फिलहाल हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है कि लोग ट्रैक पर कैसे पहुंचे और यह दुर्घटना कैसे हुई। पुलिस और रेलवे दोनों ही इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए है। इस दर्दनाक हादसा के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है और और रेलवे ट्रैक के आसापास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे है । प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।