देश की सबसे पवित्र यात्राओं में से एक Amarnath Yatra इस साल 3 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। हर साल लाखों श्रद्धालु Amarnath Cave में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इस बार यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू होगा। सीमित कोटा होने के कारण श्रद्धालुओं को जल्द रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है।

श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो और Compulsory Health Certificate (CHC) जरूरी होगा।
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन देशभर की 500 से अधिक बैंक शाखाओं में किया जाएगा, जहां आधार आधारित e-KYC भी किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन के लिए प्रति व्यक्ति ₹150 फीस देनी होगी।यात्रा के दौरान RFID कार्ड अनिवार्य होगा, जिसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी। यह कार्ड जम्मू-कश्मीर में निर्धारित केंद्रों से मिलेगा।
यात्रियों के लिए टेंट, भोजन, मेडिकल सुविधा और जरूरी सामान उपलब्ध रहेगा। हालांकि पहाड़ी इलाका और मौसम को देखते हुए शारीरिक तैयारी बेहद जरूरी है।
Amarnath Yatra 2026 के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली हैं। श्रद्धालुओं को नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की सलाह दी गई है। 🙏