अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शुरू किए गए “प्रोजेक्ट फ्रीडम” ऑपरेशन को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया है।
यह ऑपरेशन स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए शुरू किया गया था। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान समेत कई देशों के अनुरोध और ईरान के साथ जारी बातचीत में प्रगति के चलते यह फैसला लिया गया है।

हालांकि, अमेरिका ने साफ किया है कि ईरानी बंदरगाहों पर दबाव जारी रहेगा। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि वह युद्ध नहीं, बल्कि कूटनीतिक समझौता चाहता है।