असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं पवन खेड़ा पर गौरव गोगोई द्वारा आयोजित पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री पर आधारित थी । प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सरमा कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नि रिनिका भुइया ने पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई है । सरमा ने इसे फर्जी दस्तावेज का उपयोग बताया ।

उन्हींने दावा किया कि उनकी पत्नी से जुड़े कथित पासपोर्ट फर्जी थे । सरमा ने कहा “मूल यूएई पासपोर्ट एक पाकिस्तानी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था । उन्होंने (कांग्रेस) पासपोर्ट मे AI फोटोशॉप किया है। टीपू सुल्तान ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था । मिस्र का पासपोर्ट भी फर्जी है । आप गूगल रिवर्स के जरिए इसका पता लगा सकते है “
असम के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओ द्वारा इस्तेमाल की गई सामग्री के स्रोत के बारे में बताते हुए कहा कि उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस की सामग्री बाहरी तौर पर मंगाई गई थी ।