तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने सरकार तो बना ली है , लेकिन उसे फ्लोर टेस्ट का सामना करना है । आज बुधवार को टीवीके 234 सदस्योंवाली विधानसभा में एक अहम फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए तैयार है।
सरकार के सामने पहली बड़ी चुनौती विश्वास प्रस्ताव है, क्योंकि उसे सदन में औपचारिक रूप से अपना बहुमत साबित करना है। इस हम टेस्ट से पहले मुख्यमंत्री विजय ने गठबंधन का समर्थन मजबूत करने के लिए अपने सहयोगी दालों के साथ सपर्क बढ़ाने के तेज कर दिए हैं।
सीएम विजय करेंगे सत्यमूर्तिभवन का दौरा
मुख्यमंत्री का तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन का दौरा करने का कार्यक्रम है। टीएनसीसी प्रमुख के. सेल्वपेरुथंगाई , एआईसीसी प्रभारी गिरीश चौड़नकर और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों के साथ उच्च स्तरीय चर्चा होने की उम्मीद है।

AIADMK में आंतरिक कलह
वहीं मुख्य विपक्ष दल एआईएडीएमके आंतरिक कलह का सामना कर रहा है । एआईएडीएमके ने अपने सदस्यों को क्रॉस वोटिंग के खिलाफ चेतावनी दी है। और महत्वपूर्ण विधानसभा फ्लोर टेस्ट से पहले कानूनी कार्रवाई तथा अयोग्यता की धमकी दी है ।
हालांकि पार्टी के प्रमुख फ्लामीस्वामी ने सदस्यों को इस प्रस्ताव का विरोध करने का निर्देश दिया है लेकिन पार्टी के भीतर बढ़ता विरोध इसकी स्थिति को कमजोर कर रहा है ।
सूत्रों के अनुसार विजय ने कूटनीति कार्यक्रम में वीसीके प्रमुख थोल तिरुमावलवन और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के प्रमुख नेताओं के साथ एक निजी बैठक भी शामिल है। इससे पहले विजय ने डीएम के अध्यक्ष एमके स्टालिन एडीएम के संस्थापक वाइको और पीएमके रामदास जैसे क्षेत्रीय राज नीति के दिग्गज के साथ बैठक की थी।
विधानसभा सीटो का गणित
विधायी समीकरण अभी भी काफी कड़ा बना हुआ है । तिरुचिलापल्ली पूर्व सीट से विजय के इस्तीफा के बाद टीवीके के पास फिलहाल 107 सीटे है। सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को कांग्रेस, वीसीके, वामपंथी दलों और आईयूएम एल के 13 अतिरिक्त विधायकों का समर्थन मिला है ।