दिल्ली में राष्ट्रीय परेड के दौरान एक बेहद जोश से भरा पल देखने को मिला, जब कर्तव्य पथ के ऊपर आसमान में ‘प्रहार फॉर्मेशन’ दिखाई दिया। इस फॉर्मेशन में तीन हेलिकॉप्टर शामिल थे, जिनमें बीच में उड़ रहा ध्रुव एडवांस्ड हेलिकॉप्टर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लेकर आगे बढ़ता नजर आया।
जैसे ही यह दृश्य सामने आया, पूरा माहौल देशभक्ति से भर गया। नीचे मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ इस पल का स्वागत किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गर्व के साथ इस ऐतिहासिक दृश्य को देखते रहे।

इससे पहले परेड शुरू होने से पहले टीवी स्क्रीन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी दिखाई गई, जिसने देशभर में लोगों को भावुक और उत्साहित कर दिया। यह दृश्य भारतीय सेनाओं के साहस, समर्पण और एकजुट ताकत का प्रतीक बना।
यह पल सिर्फ एक परेड नहीं था, बल्कि भारत की सैन्य शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का जीवंत प्रदर्शन बन गया।
Nice