पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है । गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटो पर वोट पद रहे है ।
कुल 1हजार 478 उम्मीदवार मैदान में है । 152 निर्वाचन क्षेत्र में 44 हजार से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। इनमें से 7 हजार 384 मतदान केंद्रों को अत्याधिक संवेदनशील माना जा रहा है । इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे ।
मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है । वोटिंग 44376 बोथ पर हो रही है , जिसमें लगभग 3000 सहायक बूथ भी शामिल है । 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 बूथ मॉडल भी बनाए है । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।

हुमायूं कबीर की टीएमसी कार्यकर्ताओं से झड़प
मुर्शिदाबाद me तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई । हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे थे , जहां कल एक कच्चा बम फेंके जाने की घटना सामने आई थी ।
हुमायूं कबीर और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच तनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार , चुनाव आयोग ने आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच नौदा में तनाव को लेकर DM/DEO से रिपोर्ट मांगी है।
किसी भी पल कुछ भी हो सकता है
मुर्शिदाबाद मे हुए कच्चे बम फेंकने की घटना पर एक चश्मदीद ने कहा “यह घटना शायद रात 8:00 से 8:30 बजे के बीच की है । इस घटना में एक महिला घायल हो गई। हम यह नहीं कह सकते कि इसमें कौन कौन शामिल थे । हम बहुत डरे हुए है । किसी भी पल कोई दूसरी घटना हो सकती है । यहां नेता आए थे , इसलिए मुमकिन है कि इसी वजह से फिर कोई परेशानी खड़ी हो जाए ।”