24 घंटों में देश के कई जिससे से पेट्रोल पंप पर लंबी कतार के वीडियो सामने आ रहे है। एक अफवाह ने प्रशासन को बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया ये अफवाह महाराष्ट्र के जलाना कि जा पेट्रोल डीजल को लेकर थी , पेट्रोल पंप पर लगातार होती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए ।
हुआ यू की कई पेट्रोल पंप पर लंबी कतार लगने लगी जिससे तेल की मांग और आपूर्ति के बीच अस्थाई असंतुलन की स्थिति बन गई है। प्रशासन ने जीवनावश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत विशेष आदेश जारी किए है, आदेश के अनुसार दोपहिया वाहनों को अधिकतम 200रुपए और तीनपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए 2000रुपए तक ही ईंधन भरवाने की सीमा तय की है ।

इसके साथ कैन बोतल या किसी भी अन्य कंटेनर में ईंधन देने पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कारवाही की जाएगी।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की कि अफवाहें पर ध्यान न दे और केवल जरूरत कही तेल खरीदे । जिले में 126 पेट्रोल पंप कार्यरत है और तेल और गैस की पूर्ति पूरी तरह से सुचारू होने की जानकारी दी है।
प्रशासन ने यह स्पष्ट कर किया है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है , एंबुलेंस और आवश्यक सेवा से जुड़े बहनों को प्राथमिकता से ईंधन देने के निर्देश दिए गए है , सभी पेट्रोल पंप पर उपलब्ध स्टॉक की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाना अनिवार्य किया गया है ।