रीवा – वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रमदगंज घटी में ढलान पर बुधवार की रात साढ़े आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ । इस हादसे में ट्रैक का ब्रेक फेल होने के कारण बोलोरो और कर टक्कर हुए , जिसके परिणामस्वरूप बोलोरो में आग लग गई ।
इस आग में एक ही परिवार के आठ सदस्यों, बोलोरो और कर के चालक तथा ट्रैक के खलासी सहित कुल 11 लोगों की मौत हो गई । आधी रात के बाद सभी शवों की पहचान कर उन्हें पोस्टमार्टम हाउस लाया गया । जहां सुबह पंचनामा के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम किया जा रहा है । इस दौरान मृतकों के स्वजन और और ग्रामीणों की भरी भीड़ पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रही ।
हादसे के समय बोलोरो में सवार लोग जिगना क्षेत्र के हरगढ़ बाजार निवासी प्रदीप सिंह के परिवार के सदस्य थे । वे सभी प्रदीप सिंह के भतीजे का मुंडन कराने के बाद मेहर देवी से लौट रहे थे । घटना के अनुसार रीवा – वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर द्रमदगंज घटी में ढलान पर बुधवार की रात लगभग नौ बजे मध्य प्रदेश की ओर से चना लादकर आ रहा ट्रैक ब्रेक फेल होने के कारण आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गया।

इसकेe बाद ट्रैक ने बोलोरो और स्विफ्ट डिजायर कर में टक्कर मार दी । इस टक्कर के बाद बोलोरो अंसतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई , जिससे उसमें सवार आठ लोग जलकर मौत हों गई । मृतकों में चार पुरुष, दो महिला और दो बच्चे शामिल थे । वही स्विफ्ट डिजायर कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई । ट्रैक का चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है ।
घटना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया । इस दौरान एसपी अपर्णा रजत कौशिक , सीओ लालगंज अमर बहादुर और द्रमदगंज, हालिया तथा लालगंज थाने की पॉलिश फोर्स भी मौके पर पहुंच गई । बताया गया है बोलोरो में सवार लोग मध्यप्रदेश के मेहर से दर्शन – पूजन करके लौट रहे थे।