पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद का टॉप कमांडर सलमान अजहर मारा गया है । इस आतंकवादी की संदिग्ध हालत में मौत हुई है । आतंकी की मौत कैसे हुई, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है ।
सलमान अजहर केi मौत को लेकर दावा किया जा रहा है किसी अज्ञात गाड़ी ने जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर को टक्कर मार दी , जिससे उसकी मौत हो गई ।

मारा गया मसूद अजहर का टॉप कमांडर
सलमान अजहर आतंकवादी मसूद अजहर के गिरोह में ही शालिम था । मौलाना सलमान अजहर को बहावलपुर के मरकज सुभानल्लाह में दफनाया गया है।
सलमान अजहर की मौत से दो दिन पहले अज्ञात हमलावार ने ही लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की हत्या की थी । अज्ञात हमलावार ने शेख यूसुफ अफरीदी पर गोली चलाई और उसे मौत के घाट उतार दिया ।
पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, शेख यूसुफ अफरीदी को टारगेट किलिंग के तहत मारा गया था । लश्कर ए तैयबा के टॉप कमांडर के बाद अब जैश ए मोहम्मद के टॉप कमांडर की मौत हुई है ।