Hyderabad Kingsmen ने एकतरफा अंदाज़ में Multan Sultans को हराकर टूर्नामेंट में अपनी मजबूती दिखा दी। मैच में शुरुआत से लेकर अंत तक Kingsmen का ही कंट्रोल नजर आया।
Multan Sultans ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन उनकी पारी कभी पटरी पर नहीं आ पाई। जल्दी-जल्दी विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। ऐसे में Shan Masood ने अकेले मोर्चा संभाला और नाबाद 69 रन बनाए, जिसकी बदौलत टीम किसी तरह 159 रन तक पहुंच सकी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए Kingsmen की बल्लेबाजी बेहद आत्मविश्वास से भरी दिखी। एक विकेट गिरने के बाद Maaz Sadaqat और Usman Khan ने खेल को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया। दोनों ने शानदार 64-64 रन बनाते हुए टीम को बिना किसी दबाव के जीत दिला दी।
इस जीत के साथ Hyderabad Kingsmen अब Eliminator 2 में Islamabad United से भिड़ेगी। अगर टीम इसी फॉर्म में रही, तो फाइनल तक पहुंचना मुश्किल नहीं होगा।