MS Dhoni के फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले के लिए टीम के साथ दिल्ली नहीं गए हैं।
बताया जा रहा है कि धोनी अभी अपनी calf injury से पूरी तरह रिकवर नहीं हुए हैं और चेन्नई में रहकर रिहैब कर रहे हैं। इसी वजह से वह अगले मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
हालांकि टीम मैनेजमेंट का मानना है कि धोनी इस सीजन के बाकी मुकाबलों में वापसी कर सकते हैं। Chennai Super Kings के अभी 5 मैच बाकी हैं और टीम प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

वहीं Mumbai Indians के लिए भी फिटनेस चिंता बनी हुई है। Rohit Sharma की वापसी पर अभी फैसला नहीं हुआ है। वह हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पिछले कुछ मैचों से बाहर हैं।
अब फैंस को धोनी की वापसी का इंतजार है, क्योंकि उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम मानी जाती है।