तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने दिन की शुरुआत स्कूलों, पूजा स्थलों या बस स्टैंड से 500 मीटर के दायरे में मौजूद 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश के साथ की ।
विजय ने अपनी पार्टी TVK के साथियों पर सार्वजनिक जगह पर बैनर पोस्ट या इस तरह की कोई भी चीज लगाने पर रोक लगा दी , जिससे जन्मदिन पारंपरिक कार्यक्रमों जैसे मौकों पर जनता या ट्रैफिक को कोई रुकावट न हो।
सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर पर रोक
पार्टी ने एक्स पर कहा , TVK की स्थापना का एकमात्र उद्देश्य तमिलनाडु की जनता का कल्याण करना है । हर किसी को यह याद रखना चाहिए कि हमारे मुख्यमंत्री जो एक विजयी नेता है और उन्होंने जनता का सर्वसम्मत जीता है उन्होंने हम पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
“सभी को सूचित किया जाता है कि जो कोई भी बैनर उत्सव या किसी अन्य माध्यम से जनता को रुकावट पहुंचने वाला व्यवहार करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई कीजाएगी”

आदेश न मानने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही
अगर इस आदेश के पालन किया जाता है कि और जहां नहीं हो रहा है, वहां इसे सख्ती से लागू किया जाता है , तो यह उस राजनीतिक महौल में एक स्वागत योग बदलाव है। जहां सार्वजनिक स्थानों को ब्रांडिंग के खुली छूट वाली जगह माना जाता है । जहां अक्सर बड़े नेताओं या स्थानीय प्रतिनिधियों के विशाल पोस्ट पूरे शहर में लगे दिखते है ।
उतनी ही बार , राजनेता या यहां तक की वे लोग जिनके इशारे पर गुंडे काम करते हैं और जिनके राजनीतिक नेताओं से संबंध है जन्मदिन या जीवन के अन्य महत्वपूर्ण मेको पर जश्न मनाने के लिए पोस्टर, बैनर और बड़े-बड़े कट आउट लगते हैं। इसके लिए वे टैक्स पेयर के लाखों रुपए खर्च कर देते हैं।
शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश
सीएम विजय ने TASMAC द्वारा संचलित 717 सरकारी शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया । इन दुकानों को दो हफ्तों के अंदर बंद किया जाना है। सरकार ने कहा TASMAC अभी राज्य में 4765 शराब की दुकानों को चला रही है । इसमें से 276 पूजा स्थलों के पास , 186 शिक्षण संस्थानों के पास और 255 बस स्टैंड के पास है।
c सीएम बनने के बाद विजय के 5 बड़े फैसले
- 200 यूनिट बिजली फ्री
- महिलाओं के लिए बस में फ्री सफर
- स्टालिन सरकार की वित्तीय जांच के लिए व्हाइट पेपर जारी
- शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश
- सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर पर रोक
विश्वास मत का समय नजदीक
टीवीके प्रमुख विजय के इस हफ्ते में आखिरी में विधानसभा में विश्वास मत का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल उनकी सरकार पर कोई खतरा नजर नहीं आ रहा है । 234 सीटो वाली विधानसभा में उनकी पार्टी की 108 सीटे है वहीं कांग्रेस सहित 4 अन्य पार्टियों के समर्थन से उन्होंने बहुमत के 118 के आंकड़े को पार कर लिया है।