चुनाव आयोग ने देश के 16 राज्यों और तीन केंद्रीय शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन के तीसरे चरण की शरुआत करने की घोषणा कर दी है। इस महा अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे सीधा सपर्क करेंगे ।
चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के तीसरे चरण का शड्यूल, जनगणना के तहत चल रही हाउस लिस्टिंग के साथ – साथ काम करने वाली कोमन फील्ड मशीनरी को ध्यान में रखकर तय किया गया है।
चुनाव आयोग ने बताया कि SIR के तीसरे चरण केदौरान 3.94 लाख से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारी 36.73 करोड़ वोटो के घर-घर जाकर संपर्क करेंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार, हिमाचल प्रदश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरा देश इसके दायरे में आएगा।
किन-किन राज्यों में होगा SIR का काम
जिन राज्यों में SIR का काम शुरू होने जा रहा है, उसमें उड़ीसा, मिजोरम, सिक्किम, मणिपुर, दमन दीव , उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, तेलंगाना, पंजाब ,कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, नागालैंड और त्रिपुरा शमिल है।

किन राज्य की मतदाता सूची कब होगी जारी
16 राज्यों और तीन केन्द्र शासित प्रदेशों में SIR का काम 01 जुलाई 2026 से शुरू किया जएगा ।
दादर नगर और दमन दीव की अंतिम मतदाता सूची 11 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।
उड़ीसा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर की अंतिम मतदाता सूची 6 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी।
उत्तराखंड मेंअंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर को जारी होगी।
आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ में अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को जारी होगी।
तेलंगाना और पंजाब में अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
कर्नाटक , मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
वहीं नागालैंड की अंतिम मतदाता सूची 22 नवंबर और त्रिपुरा की अंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर 2026 को जारी की जाएगी।
13 राज्य में हो चुका है SIR का काम
गौरतलब है कि चुनाव आयोग अब तक बिहार, उत्तर प्रदेश सहित 13 राज्यों में SIR का काम पूरा हो चुका है । साथ ही SIR के बाद तैयार हुई मतदाता सूची के आधार पर बिहार सहित 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव भी करा चुका है ।