IPL 2026 की शुरुआत से पहले ही एक टीम सबसे ज्यादा चर्चा में है – मुंबई इंडियंस। पांच बार की चैंपियन ये टीम इस बार भी ट्रॉफी की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही है। सवाल सिर्फ इतना है कि क्या इस बार मुंबई अपनी क्या हम छठी ट्रॉफी जीत पाएंगे ?
मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताक़त उसकी संतुष्टि और अनुभव से भरी टीम है। टीम मे Rohit sharma, Suryakumar yadav और Hardik pandya जिसे बड़े नाम शामिल है, जो किसी भी मैच का रुख बदल सकता है। वाही गेंदबाज मे Jaspreet Bumrah और Trent Boult की जोड़ी विपक्षी टीम के लिए हमेशा खतरा बनी रहती है।

इस सीजन में टीम और भी मजबूत नजर आ रही है। Shardul Thakur, Sherfane Rutherford और Mayank Markande जैसे खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम को नई ऊर्जा मिली है। इसके अलावा Quinton de Kock का अनुभव भी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
हालांकि, टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी ओपनिंग जोड़ी मानी जा रही है। Rohit Sharma और Quinton de Kock दोनों ही बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं, लेकिन इनकी फॉर्म हमेशा स्थिर नहीं रहती। अगर ये दोनों शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो मुंबई के लिए बड़े स्कोर बनाना आसान हो जाएगा।
इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा नजरें Jasprit Bumrah पर रहेंगी। वह अकेले ही मैच का परिणाम बदलने की क्षमता रखते हैं। डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी किसी भी टीम के लिए चुनौती बन सकती है।
इसके अलावा युवा खिलाड़ी AM Ghazanfar भी इस सीजन में बड़ा सरप्राइज साबित हो सकते हैं। अगर उन्हें मौका मिला, तो वह टीम के लिए गेम-चेंजर बन सकते हैं।
सीजन का एक बड़ा मुकाबला 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और RCB के बीच खेला जाएगा, जो टीम के अभियान की दिशा तय कर सकता है।
👉 कुल मिलाकर देखा जाए तो मुंबई इंडियंस के पास इस बार हर वह चीज है जो एक चैंपियन टीम में होनी चाहिए। अगर टीम संतुलन बनाए रखती है और मुख्य खिलाड़ी फॉर्म में रहते हैं, तो IPL 2026 में छठी ट्रॉफी का सपना हकीकत बन सकता है।