उत्तर प्रदेश के सड़क नहीं , रफ्तार का नया अध्याय खुलने जा रहा है। 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर सकते है । ये सिर्फ एक प्रोजेक्ट की शुरुआत नहीं होगी बल्कि नए यूपी की रेस का अगला गियर लगेगा । ये एक्सप्रेसवे न केवल समय की बचत करेगा बल्कि इससे इकोनॉमी और रोजगार को भी सीधा लाभ मिलेगा । Cm योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट के लांचिंग की तैयारी का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उन्हें निर्देशित भी किया ।
सबसे खास बात ये है कि , तकरीबन 36,402 करोड़ की लगत से बनकर तैयार होने वाला 594 km लंबा गंगा एक्सप्रेसवे अब तक का यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है । इसके बाद गोरखपुर – शामली ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर भी कम चल रहा है जो 700 km लंबा होगा । यानी फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे ही सबसे बड़ा है। गंगा एक्सप्रेसवे से यूपी के 12 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा ।

पूर्व से पश्चिम का मेल
करीब 594 km लंबा गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ के बिजौली गांव से होकर प्रयागराज के जुड़ापुर दानदू गांव तक जाएगा । यह सड़क पश्चिम यूपी को सीधा पूर्वी हिस्से से जोड़ेगा । इससे लंबी दूरी का सफर पहले से कही ज्यादा तेज , सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा । बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज तक का सफर केबल 6- 7 घंटे में ही पूरा हो सकता है । जिसके लिए अभी तकरीबन 11 घंटे से ज्यादा का समय लगता है ।
इस एक्सप्रेसवे से मेरठ , हापुड़ , बुलंदशहर, अमरोहा , सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव , रायबरेली , और प्रयागराज जैसे 12 जिलों को सीधा फायदा मिलेगा । करीब 519 गांव इस परियोजना से जुड़ेंगे । इससे गांव और शहर के बीच की दूरी सिर्फ किलोमीटर में नहीं बल्कि विकास के रफ्तार की कमी भी घटेगी ।
AI बेस्ड हाईटेक टोल क्लेशन
इस एक्सप्रेसवे पर कुल 14 टोल बनाए जाएंगे , टोल सिस्टम पूरी तरह से मॉडर्न और डिजिटल होगी। ताकि वाहनों को टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत ही न पड़े । इसके अलावा टोल कलेक्शन केलिए सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीकी पर बेस्ड हाईटेक कैमरे लगाए गए है । जो सिर्फ वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से ही फास्टैग टोल कलेक्ट कर लेना ।
इतना ही नहीं इस एक्सप्रेसवे पर ” नो – स्टॉप टोल कलेक्शन सिस्टम लगाया जा रहा है । यानी वहां बिना रुके टोल कलेक्ट करवाते हुए आगे बढ़ते रहेंगे । इससे एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लगने वाला ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी । वाहनों की अधिकतम स्पीड 120 km प्रतिघंटा होगी। सड़क के आसपास कटीले तारो की फेंसिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह से मवेशियों को सड़क पर आने से रोका जाए और दुर्घटना की स्थिति न बने ।
up me bhut tarakki ho rhi hai…!