यूपी के कन्नौज में सनसनीखेज घटना सामने आई है यहां डेड बीसबा जमीन खरीदने की खुशी में एक युवक मिठाई बांटने निकाला था। इस दौरान उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई, यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है । जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
मृतक की पहचान शेखना मोहल्ले के रहने वाले निजामुद्दीन के रूप में हुई है। वह सिलाई का कामकरता था। परिवार जनों का कहना है कि उसमें एक दिन पहले डेड बीसबा जमीन खरीदी थी इसी खुशी में बुधवार की सुबह वह अपने परिचितों को मिठाई बांटने निकले थे।

निजामुद्दीन अपने मित्र मुशीर अहमद के घर लड्डू देने पहुंचे थे। जैसे ही वह दरवाजे पर खड़े थे तभी मोहल्ले का रहने वाला बशीर मुला वहां पहुंचा और अचानक झगड़ा करने लगा , देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई
इसी दौरान बसीर मुला ने अपने गले में पड़ा अंगोछा निकाल कर निजामुद्दीन के गले में डाल दिया और कासना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देख रहा है कि आरोपी गले में अंगौछा कैसे हुए उन्हें जमीन पर घसीटता रहा, कुछ ही देर में निजामुद्दीन बेहोश होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, आसपास के लोगे ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया की मृतक जमीन खरीदने के बाद मिठाई देने अपने परिचित के घर गया था , इस दौरान बशीर मुल्ला नाम का व्यक्ति वहां पहुंचा और अंगौछा से गला कस दिया , जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है । लेकिन मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर ली जा रही है और हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।