पटना से टाटानगर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 21896 में भोजन की गुणवत्ता को लेकर यात्री की गई शिकायत पर रेलवे ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कारवाही की है।
ममिले में रेल मंत्रालय ने IRCTC पर 10 लाख और संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही सेवा प्रदाता का अनुबंध5तत्काल समाप्त करने के निर्देश दिए है।

रेल मंत्रालय ने किया अनुबंध रद्द
जानकारी के अनुसार मार्च 15 2026 को पटना निवासी अभिषेक राज अपने साथियों के साथ ऑफिसियल ट्रैवल पर पटना से जमशेद पुर जा रहे थे।
यात्री वंदे भारत के बी 6 बोगी में यात्रा के रहे थे।यात्रा के दौरान रात में परोसे गए खाने की गुणवत्ता पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी।
यात्री ने आरोप लगाया था कि उन्हें जो खाने में दी गई दाल और दही में कीड़े निकले , जिससे न केवल खाद सुरक्षा प्रबसबल खड़े हुए बल्कि यात्री के स्वस्थ पे भी खतरा उत्पन्न हुआ।
जो दही दिया गया वो एक्सपायर था । दही जब खुला तो उसमें कीड़े मिले । इसकी जब उन्होंने रेलवे के एक्स हैंडल पर किटी इसके बाद उन्हें ट्रेन में पेट्री कार वाले ने मैनेज करने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने अपनी शिकायत वापस नहीं ली ।
इनकी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए आईआरसीटीसी से 15 मार्च को ही जांच के आदेश दिए थे ।जांच में प्रारंभिक तौर पर लापवाही की पुष्टि होने के बाद यह कठोर कारवाही की गई। बुधवार को रेल मंत्रालय ने इस मामले में कारवाही करते हुए आईआरसीटीसी पर जुर्माना ठोका है।