मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर को लेकर बड़ी खबर आ रही है । द टाइम्स ने एक राजनयिक ज्ञापन का हवाला देते हुए बताया कि मोहतबा ख़मनाई की स्तिथि बेहद खराब है और वे वर्तमान में बेहोश है।

आमेरिका और इजरायल के खुफिया स्रोत पर आधारित रिपोर्ट के मुताबित मोहतबा ख़मनाई का कोम शहर में इलाज चल रहा है और वह बेहोश के हालत में है। उनकी स्थिति को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
कोम शिया धार्मिक सत्ता का केंद्र है
ईरान के कोम शहर को शिया धार्मिक सत्ता का केंद्र माना जाता है, कोम शहर राजधानी तेहरान से 140 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। यह पहली बार है जब ईरान के सर्वोच्च नेता के ठिकाने का खुलासा हुआ है , जहां 28 फरबरी को अमेरिका इजरायल हमलों में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली ख़मन्नाई के दफनाने की तैयारी चल रही है ।
एक से अधिक कब्र बनाने की सूचना
रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजरायल जासूसी एजेंसी के पास कोम में एक विशाल समाधि के निर्माण के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना तैयार करने की खुफिया जानकारी है जिसमें एक से अधिक कब्र होंगी , जिससे संकेत मिलता है कि परिवार के अन्य सदस्यों को दिवंगत सर्वोच्च नेता के साथ दफनाया जा सकता है।