नोएडा से बिहार जा रही स्लीपर कोच बस नौहझील के यमुना एक्सप्रेस-वे के माईल स्टोन 76 के पास रविवार शाम साढ़े सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गई । बस में 70 यात्री सवार थे ।
हादसा होते ही बस के अंदर यात्रियों की चीख पुकार मंच गई , हाइवे पर यातयात बाधित हो गया, पुलिस ने आस पास के ग्रामीण की मदद से शीशे तोड़ कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकला। दुर्घटना में 40 यात्री घायल हो गए , इनमें 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया ।
पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हाईवे से हटाकर एक घंटे में यातायत सुचारु कराया , बस के चालक और परिचालक फरार है । बताया जा रहा है कि चालक शराब का सेवन कर रहा था इससे बस अनियंत्रित हुई है।
रविवार को नोएडा से 70 मजदूर को लेकर एक स्लीपर कोच बस बिहार के दरभंगा जिले जा रही थी । शाम साढ़े सात बजे नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के माईल स्टोन 76 के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया ।बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच पलट गई ।
हाईवे का यातायत रुकने से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई , यात्री सीटों और स्लीपर बर्थ के बीच फंस गए ,जबकि कुछ के ऊपर सामान गिर गया । बच्चों और महिलाओं की चीखे सुन कर आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य के लिए मौके पर दौड़े ।

ग्रामीणों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी । अधिकारियों में खल बलि मच गई , कई थानों की पुलिस के साथ 6 एंबुलेंस घटनास्थल के लिए दौड़ पड़ी , पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकला ।
कई घायल दर्द से कराहते रहे , हादसे में महिलाओं बच्चों समेत 40यात्री घायल हो गए है, पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नौहझील और आसपास के अस्पतालो में भर्ती कराया है , गंभीर घायल होने पर 10 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर के दिया गया। कुछ यात्री का कहना है कि बस चालक बोतल में भर के शराब का सेवन के रहा था।
इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार है ।
नौहझील थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोना हादसे की वजह सामने आ रही है । चालक और परिचालक की तलाश की जा रही है ,उनको पकड़े जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।