एयर कंडीशनर की सर्विसिंग जरूरी होती हैं, ताकि उससे बेहतर कूलिंग मिले और बिजली बिल भी कम आए यूट्यूब पर ढेरों वीडियो है जो घर पर ही AC की सर्विसिंग का तरीका बताते है ।
बहुत से लोग इनका फायदा भी उठाते है और घर पर AC की सर्विस कर लेते है , हालांकि सर्विसिंग के दौरान की गई एक गलती आपके महंगे AC को कबाड़ बना सकती है ।
AC सर्विसिंग में अक्सर लोगों को लगता है कि सिर्फ पानी और ब्रश की मदद से ये काम आसानी से हो जाएगा ।

AC सर्विसिंग में सबसे जरूरी है कि पानी को कहा नहीं डालना चाहिए , कई बार एक गलती की वजह से ac की PCB खराब हो सकती है
प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) को असल में AC का दिमाग बताया जाता है यह AC के अधिकांश फंक्शन को कंट्रोल करता है । pCB तय करती है कि कूलिंग को कब ऑन या ऑफ करना है टेंपरेचर को कैसे कंट्रोल करना है फैन स्पीड भी इसी से कंट्रोल होती है।
इनवर्टर एसी में लगने वाले PCB की कीमत काफी ज्यादा होती है अगर यह खराब हो जाती है तो रिप्लेस कराने में करीब ₹10000 तक का खर्चा हो सकता है।
एसी सर्विस में मैकेनिक कई इंस्ट्रूमेंट का इस्तेमाल करता है इसमें जेट पंप से लेकर टेंपरेचर मॉनीटर अपने पास रखते है । एक्सपर्ट मकेनिक सर्विसिंग से पहले एक बार AC की कंडीशन चेक करते है कॉलिंग कॉइल आदि को चेक कर लेते है ।