IGI एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस वक्त भागदौड़ मच गई जब विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना मिली । विमान के इंजन फेल होने की आशंका के तहत रनवे 28 पर “फुल इमर्जेंसी” घोषित कर दी गई । एयरपोर्ट की मुस्तैदी और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
इमर्जेंसी प्रोटोकॉल के मध्य , इंडिगो के इस विमान ने सुबह 10 बजकर 54 मिनट पर रनवे 28 पर सुरक्षित लैंडिंग करी। लैंडिंग के समय रनवे पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ी मौजूद रही ताकि किसी भी आपातकालीन स्तिथि से निपटा जा सके।
शुरूआती जानकारी के अनुसार फ्लाइट में टेक्निकल फॉल्ट होने की वजह से कॉल हुई थी सभी एंजेसियों को अलर्ट पर रखा गया था । विमान में कितनी गंभीर खराबी थी इसका पता लगाने के लिए इंडिगो की तकनीकी टीम विमानंकी संघन जांच में लग गई है ।
विमान में लगभग 161 यात्री सवार थे लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया ।यात्री की जांच के बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया । इंडिगो प्रशासन अब इंजन में आई खराबी की बजह की जांच में जुट गई है ।

आई थी गंभीर रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच ऑडिट किया गए 754 कामर्शील विमानों में से 377 में लगातार तकनीकी खराबी पाई गई । आज की घटना ने समिति की उस रिपोर्ट को सच साबित कर दिया । जिसमें कहा गया था कि भारत के आधे कमर्शियल बेड़े में तकनीकी खराबी है और नागरिक उड्डयन क्षेत्र को फंडामेंटल रीसेट की जरूरत है ।