csk के टीम के लिए ये झटका हो सकता कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के कुछ दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते है । धोनी पड़ली की चोट के कारण अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए है । उनको अभी कुछ दिन और मैदान से बाहर बिताना हो सकते है।
csk ने शनिवार सुबह एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। बयान में बताया गया है कि ” धोनी इस समय रिहेब से गुजर रहे है । इसी कारण वह शुरुआती दो सफ्ताह बाहर रहेंगे” । Csk को अपना पहला मैच 30 को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है

विकेटकीपिंग कौन करेगा ?
csk के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया कि इसी सीजन में टीम में आए संजू सैमसंग उनके साथ ओपनिंग करेंगे और अब ये भी साफ है धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी वही संभालेंगे। संजू को टीम में महेन्द्र सिंह धोनी के परफेक्ट विकल्प के रूप में देखा जा रहा है । टीम के पास विकेटकीपिंग – बल्लेबाज के तौर पर खिलाने के लिए उर्विल पटेल का ऑप्शन भी है और उनको प्लेईंग 11 में जगह मिल जाए तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।
बैटिंग ऑर्डर में हलचल
msd कुछ सीजन से चोटो से परेशान रहे है उनकी घुटनों की चोट दिक्कत में डाल रही है साल 2023 में खिताब जीतने के बाद धोनी ने अपने घुटने का ऑपरेशन कराया था । हालांकि वह लगातार इससे मुश्किल में देखे है । कई बार मैचों के बाद उनको घुटनों पर पट्टी बांधते देखा है इसी कारण वह कम से कम बल्लेबाजी करने आते है और निचले ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आते है।