Kerala New CM VD satheesan: केरलम में 10 दिन की माथापच्ची और सियासी खींचतान आखिरकार खत्म हो गई , कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन के नाम पर मोहर लगा दी । सतीशन की ताजपोशी ने यह भी साफ कर दिया कि केसी वेणुगोपाल मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़ गए ।
वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे । कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरुवार को उनके नाम का फाइनल ऐलानकिया गया। गुरुवार को केरल की एआईसीसी प्रभारी दीपा दासमुंशी ने उनके नाम की घोषणा की । सतीशन के चुने जाने का मतलब साफ है कि कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल का पत्ता कट गया है ।
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे बाकी चार राज्यों के साथ 4 मई को घोषित हुए थे । बाकी राज्यों में मुख्यमंत्री के नमो का ऐलान के साथ – साथ शपथ भी हो चुकी है । लेकिन केरलम में 10 दिन बाद भी कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं किया था ।
इस देरी की वजह आपसी खींचतान थी , दरअसल कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद की रेस में तीन दावेदार थे । इसमें वीडी सतीशन के अलावा कैसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम चल रहा था। तीनों के समर्थक अपनी तरफ से जोर लगा रहे थे।

इस रस्साकसी को खत्म करने के लिए अलग-अलग मंथन चल रहा था। गुरुवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने केरल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा से पहले पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ फाइनल राय मशवरा किया था ।
खड़गे के साथ हुई चर्चा में एआईसीसी की महासचिव प्रभारी दीपा दासमुंशी और दो वरिष्ठ पर्यवेक्षक- अजय माकन और मुकुल वासनिक शामिल थे। इन तीनों ने हाल में सभी निर्वाचित वधायकों से की थी और उनके मन की बात जानी थी
राहुल गांधी ने बुधवार शाम को खड़गे के साथ 30 मिनट की बैठक की जिसमें पार्टी के मुख्यमंत्रीपद के उम्मीदवार की चर्चा हुई । इसके बाद राहुल ने गुरुवार सुबह एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी माना जा रहा है कि राहुल की तरफ से वेणुगोपाल को मनाया गया कि वह पीछे हट जाएं । केरल कांग्रेस विधायक दाल की बैठक भी आज बाद में होने वाली है ।
केरल में कांग्रेस गठबंधन के पास 102 सीट
बता दे की केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ गठबंधन ने 140 में से 102 सीटे जीत कर दो – तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है। केरल विधानसभा में कांग्रेस के पास 140 सदस्यों में 63 विधायक है । इसके सहयोगी दलों इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के पास 22 , केरल कांग्रेस के पास 8 और क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के पास 3 विधायक है।