न्यू लेबर कोड के तहत कुछ नियम पहले से ही लागू हो चुके है । बाकी बचे हुए नियम 1 अप्रैल से लागू हुए । इनमें से ही एक नियम के तहत अब कर्मचारियों की बची हुई छुट्टी खाली नहीं जाएगी । मतलब अब बची हुई छुट्टी पर आपको कमानी के तरफ से पैसे मिलेंगे, लेकिन कैसे आइए समझते हैं।
सरकार द्वारा न्यूब लेबर कोड लागू किया गया है । इसके तहत सरकार कई ऐसे नियम लाई है जो कर्मचारियों के हित में है । न्यू लेबर कोड के तहत कुछ नियम पहले ही लागू हो चुके है वहीं कुछ नियम 1 अप्रैल से लागू हुए है इन्हीं नियमों में से एक नियम ऐसा भी है जिसके तहत आपको बची हुई छुट्टी पर कंपनी द्वारा पैसा दिया जाएगा।
पहले अगर कोई व्यक्ति रिटायर्ड होने वाला है ,तो ही बची हुई छुट्टी पर पैसे मिलते थे । हालांकि कुछ कंपनी ऐसी भी है जो पहले से ही बची हुई छुट्टी पर पैसा देती हैं। हालांकि अब न्यू लेबर कोड के तहत कंपनी को बची हुई छुट्टी पर पैसे देना होगा ।

कर्मचारियों को कब पैसे मिलेंगे ?
जब आप कोई कंपनी या संस्था ज्वाइन करते है तो आपको बताती है कि आपको हर साल कंपनी की तरफ से कितनी छुट्टियां मिलने वाली है हालांकि काम के चलते कोई भी छुट्टी ले ही नहीं पाता। अंत में आपकी छुट्टी वेस्ट हो जाती है इसके साथ ही न ही आपको इन छुट्टियों के बदले पैसे मिलते है ।
केंद्र सरकार ने अब इस नियम में बड़ा बदलाब किया है । अब न्यू लेबर कोड के तहत आपको हर साल बची हुई छुट्टी4पर कंपनी की ओर से पैसे मिलेगा । कर्मचारियों को ऑक्यूपेशनल सेफ्टी , हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन इत्यादि के तहत मिलने वाली छुट्टी अगले साल के कैरी फॉरवर्ड हो जाएगी ।
अगर ये कैरी फॉरवर्ड छुट्टी 30 दिन से अधिक होती है तो कंपनी की तरफ से आपको इसके पैसे दिए जाएंगे।