पश्चिम बंगाल चुनाव में BJP की बड़ी जीत के बाद सियासत गरमा गई है. Mamata Banerjee ने चुनाव नतीजों को मानने से इनकार करते हुए साफ कहा कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी.
ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने BJP के पक्ष में काम किया और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई. उनका कहना है कि जनता ने नहीं, बल्कि सिस्टम ने उनकी पार्टी को हराया है. उन्होंने इसे “मोरल विक्ट्री” बताया.

TMC अब कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी कर रही है. पार्टी वोटर लिस्ट और चुनाव प्रक्रिया को कोर्ट में चुनौती दे सकती है. साथ ही पोस्ट-पोल हिंसा की जांच के लिए टीम भी बनाई जा रही है.
दूसरी तरफ BJP सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है और जल्द नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला हो सकता है
.बंगाल की राजनीति में यह मामला अब और तेज होने वाला है.